Sports Awards: शरत कमल खेल रत्न बनने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी, लक्ष्य-निकहत समेत 25 को अर्जुन अवॉर्ड
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस बार पुरस्कार पाने वालों में क्रिकेट जगत से कोई खिलाड़ी नहीं है। लक्ष्य सेन, निकहत जरीन और एचएस प्रणय को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


विस्तार

President Droupadi Murmu presents the Arjuna award to Badminton players Lakshya Sen and Prannoy HS at the National Sports and Adventure Awards 2022 ceremony at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/Tv4QLAPbtj
— ANI (@ANI) November 30, 2022

President Droupadi Murmu presents the Arjuna award to Chess player R Praggnanandhaa at the National Sports and Adventure Awards 2022 ceremony at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/1OPxS7DaoW
— ANI (@ANI) November 30, 2022
अर्जुन पुरस्कार
भारत में सबसे पुराना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार है। वर्ष 1961 में इसकी शुरुआत हुई थी। खेल में अपनी उत्कृष्टता के लिए खेल हस्तियों को समर्पित यह पुरस्कार खेल रत्न के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार बेहतरीन प्रदर्शन, लीडरशिप क्वालिटी, खेल भावना और अनुशासन के लिए दिया जाता है।
अर्जुन अवॉर्ड से इन्हें किया गया सम्मानित
खिलाड़ी
|
खेल |
सीमा पुनिया
|
एथलेटिक्स |
एल्डहॉस पॉल |
एथलेटिक्स |
अविनाश मुकंद साबले |
एथलेटिक्स |
लक्ष्य सेन
|
बैडमिंटन |
एचएस प्रणय |
बैडमिंटन |
अमित पंघाल |
बॉक्सिंग |
निकहत जरीन |
बॉक्सिंग |
भक्ति प्रदीप कुलकर्णी |
चेस |
रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा |
चेस |
दीप ग्रेस इक्का |
हॉकी |
शुशीला देवी |
जूडो |
साक्षी कुमारी |
कबड्डी |
नयन मोनी साक्या |
लॉन बॉल
|
सागर कैलास ओवहलकर |
मलखंभ |
एलावेनिवलारिवन |
शूटिंग |
ओमप्रकाश मिथरवाल |
शूटिंग |
श्रीजा अकुला |
टेबल टेनिस |
विकास ठाकुर |
वेटलिफ्टिंग |
अंशु |
कुश्ती |
सरिता
|
कुश्ती |
प्रवीण |
वुशू |
मानसी गिरिशचंद्र जोशी |
पैरा बैडमिंटन |
तरुण ढिल्लों |
पैरा बैडमिंटन |
स्वप्निल संजय पाटिल |
पैरा स्विमिंग |
जेर्लिन अंकिता जे |
डीफ बैडमिंटन |
मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अचंता शरत कमल ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। शरत के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं। एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने दो-दो कांस्य जीत हैं। शरत कमल खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार से इस बार ये खिलाड़ी सम्मानित
यह पुरस्कार खेल-कूद में आजीवन उपलब्धि के लिए वर्ष 2002 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है। यह पुरस्कार महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर है।
खिलाड़ी
|
खेल |
अश्विनी अकुंजी सी |
एथलेटिक्स |
धर्मवीर सिंह
|
हॉकी |
बीसी सुरेश |
कबड्डी |
नीर बहादुर गुरुंग |
पैरा एथलेटिक्स |
द्रोणाचार्य अवॉर्ड
वर्ष 1985 में शुरू हुआ द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को दिया जाता है, जिनके द्वारा तैयार किए गए खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का मान बढ़ाते हैं और मेडल जीतकर लाते हैं। इस पुरस्कार से खिलाड़ियों के कोच को सम्मानित किया जाता है।
देश को कॉमनवेल्थ खेलों में बॉक्सिंग का पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले बॉक्सर मोहम्मद अली कमर को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अली कमर को टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए महिला बॉक्सिंग टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था। लवलीना बोरगोहेन ने उन्हीं की देखरेख में मेडल जीता था।
President Droupadi Murmu presents the Dronacharya award to boxing coach Mohammad Ali Qamar at the National Sports and Adventure Awards 2022 ceremony at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/8f28w9Vc0K
— ANI (@ANI) November 30, 2022
द्रोणाचार्य अवॉर्ड से ये कोच सम्मानित
सामान्य कैटेगरी
कोच
|
खेल |
जीवनजोत सिंह तेजा |
तीरंदाजी |
मोहम्मद अली कमर |
बॉक्सिंग |
सुमा सिद्धार्थ शिरुर |
पैरा शूटिंग
|
सुजीत मान
|
कुश्ती |
लाइफटाइम कैटेगरी
कोच
|
खेल |
दिनेश जवाहर लाड |
क्रिकेट |
बिमल प्रफुल्ल घोष |
फुटबॉल |
राज सिंह |
कुश्ती |
खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022
कैटेगरी |
संस्थान
|
युवा खिलाड़ियों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए |
ट्रांसस्टाडिया इंटरप्राइजेज |
खेल को बढ़ावा देने के लिए |
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंड्रस्टियल टेक्नोलॉजी |
विकास के लिए खेल |
लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन |