LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

DCvsKKK: पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के तूफान में उड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders: दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौट आई है। दिल्ली ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की।

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals
पृथ्वी शॉ और शिखर धवन

अहमदाबाद: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल 2021 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर धमाकेदार जीत दर्ज की। दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता ने 155 रन का लक्ष्य रखा, जिसे दिल्ली ने 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (82) और शिखर धवन (46) ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट के 132 रन की मजबूत साझेदारी की और मैच को एकतरफा बना दिया। इनके अलावा रिषभ पंत ने 16 रन बनाए। वहीं, मार्कस स्टोइनिस 6 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टोइनिस ने विजयी चौका लगाया। दिल्ली के तीनों विकेट तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने चटकाए।

इससे पहले कोलकाता ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। केकेआर की ओर से सर्वाधिक रन आंद्रे रसेल ने बनाए। उन्होंने 27 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों के दम पर नाबाद 45 रन की पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (43) ने बनाए। राहुल त्रिपाठी (19), नितीश राणा (15), दिनेश कार्तिक (14), इयोन मॉर्गन (0), सुनील नरेन (0) और पैट कमिंस ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और ललित यादव ने दो-दो जबकि आवेश खान और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट झटका। 

Apr 29, 2021  |  11:01 PM (IST)
मार्कस स्टोइनिस ने जड़ा विजयी चौका

चौथे नंबर पर खेलने उतरे मार्कस स्टोइनिस ने दिल्ली को जीत दिलाई। उन्होंने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजयी चौका मारा और दिल्ली का स्कोर 56/3 पर पहुंच गया। स्टोनिस 3 गेंदों में 6 6 रन बनाकर नाबाद रहे। शिमरोन हेटमायर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 

Apr 29, 2021  |  10:58 PM (IST)
एक ही ओवर में आउट हुए शॉ और पंत

पैट कमिंस ने 16वें ओर में दिल्ली के दो अहम बल्लेबाजों का आउट किया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ और पांचवीं गेंद पर रिषभ पंत को पवेलियन भेजा। शॉ ने 41 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 82 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने एक्‍स्‍ट्रा कवर की ओर छक्का मारने की फिराक में नितीश राणा को कैच दे दिया। वहीं, पंत ने 8 गेंदों में 16 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। पंत ने मैच जल्द खत्म करने की कोशिश में शिवम मावी के हाथों लपके गए। 16 ओवर दिल्ली का स्कोर 150/3 हो गया।

Apr 29, 2021  |  10:33 PM (IST)
फिफ्टी से चूके ओपनर शिखर धवन

दिल्ली को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। उन्होंने 47 गेंदों में 46 रन बनानए। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जमाया। लग रहा था कि धवन अपना अर्धशतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वह पैट कमिंस का शिकार बन गए। उन्हें कमिंस ने 14 ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। वह फ्लिक करना चाहते थे और गेंद पैड पर जा लगी। उन्होंने पहले विकेट के लिए पृथ्वी शॉ (82*) के साथ 132 रन की दमादार साझेदारी की। 
 

Apr 29, 2021  |  10:24 PM (IST)
 केकेआर को विकेट की तलाश

लक्ष्य का पीछा करने उतरे पृथ्वी शॉ (79*) और शिखर धवन (40*) खूंटा गाड़कर खड़े हैं। दोनों कोलकाता के खेमे को खुश होने का कोई अवसर नहीं दिया। केकेआर के गेंदबाज विकेट के लिए लगातार जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लग रही। 13 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद दिल्ली का स्कोर 123 पर पहुंच गया है। 

Apr 29, 2021  |  10:14 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स का सैकड़ा पूरा

दिल्ली कैपिटल्स का सैकड़ा पूरा हो गया है। दिल्ली ने 11 ओवर का खेल पूरा होने पर दिल्ली ने 104 रन जुटा लिए हैं। केकेआर के गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। पृथ्वी शॉ 28 गेंदों में 29 और शिखर धवन 38 गेंदों में 33 रन के निजी स्कोर पर हैं। 

Apr 29, 2021  |  10:07 PM (IST)
पृथ्वी शॉ ने जमाया अर्धशतक

पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 18 गेंदों में 9 चौकों  और 1 छक्के की बदौलत 50 रन बनाए। उन्होंने आठवें ओवर की पहली गेंद पर 1 रन लेकर पचासा पूरा किया। शॉ के आईपीएल करियर का यह नौवां अर्धशतक है। 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 81 है। शॉ 21 गेंदों में 54 और धवन 27 गेंदों में 25 रन बनाकर जमे हैं। 

Apr 29, 2021  |  09:59 PM (IST)
केकेआर ने कसा थोड़ा सा शिकंज

केकेआर की टीम दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों के खिलाफ थोड़ा सा शिकंजा कसने में कामयाब हुई है। केकेआर ने छठे ओवर में 1 और सातवें में 4 रन दिए। 7 ओवर के बाद  दिल्ली स्कोर 71 है। पृथ्वी शॉ 17 गेंदों में 49 और शिखर धवन 25 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 

Apr 29, 2021  |  09:50 PM (IST)
5 ओवर बाद दिल्ली का स्कोर 66

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन जमकर कोलकाता के गेंदबाजी की बखिया उधेड़ रहे हैं। शॉ ने जहां 15 गेंदों में 48 रन बना लिए हैं तो वहीं धवन 15 गेंदों में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद दिल्ली का स्कोर 66 है। 

Apr 29, 2021  |  09:43 PM (IST)
दिल्ली ने 3 ओवर में बनाए 43 रन

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन आक्रामक अंदाज में दिल्ली की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। शॉ ने 10 गेंदों में 30 और धवन 8 गेंदों में 10 रन बनाकर टिके हैं। 3 ओवर का खेल पूरा होने पर दिल्ली का स्कोर 43 हो गया है। 

Apr 29, 2021  |  09:34 PM (IST)
पृथ्वी शॉ ने पहले ओवर में लगाए 6 चौके

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने धमाकेदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ ने शिवम मावी द्वारा डाले गए पहले ओवर में 6 चौके जड़ दिए। मावी ने पहली गेंद वाइड फेंकी, जिसके बाद शॉ ने चौकों की झड़ी लगाई। 

Apr 29, 2021  |  09:27 PM (IST)
कोलकाता ने दिल्ली को दिया 155 रन का लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 155 रन का लक्ष्य दिया है। कोलकाता ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 154 रन बनाए। केकेआर की ओर से सर्वाधिक रन आंद्रे रसेल ने बनाए। उन्होंने 27 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों के दम पर नाबाद 45 रन की पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (43) ने बनाए। राहुल त्रिपाठी (19), नितीश राणा (15), दिनेश कार्तिक (14), इयोन मॉर्गन (0), सुनील नरेन (0) और पैट कमिंस ने नाबाद 11 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और ललित यादव ने दो-दो जबकि आवेश खान और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट झटका। 
 

Apr 29, 2021  |  09:18 PM (IST)
केकेआर की पारी 154/6 पर समाप्त

केकेआर ने आखिरी ओवर में 13 रन जुटाए, जिससे उसका स्कोर 154/6 पर पहुंच गया। 20वां ओवर आवेश खान ने फेंका, जिसमें रसेल ने एक छक्का और कमिंस ने एक चौका मारा। रसेल ने शुरू में थोड़ी धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन अंत उन्होंने आक्रामक रुख अपना लिया। उन्होंने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं, कमिंस 13 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक चौका लगाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 45 रन की अविजित साझेदारी की। 
 

Apr 29, 2021  |  09:07 PM (IST)
राबाडा के ओवर में आए 18 रन

कोलकाता ने आवेश खान द्वारा डाले गए 18वें ओवर में 11 रन बनाए। लेकिन कगिसा रबाडा ने 19वें ओवर में 18 रन लुटा दिए। रसेल ने रबाडा पर 1 चौका और 2 छक्के लगाए। 19 ओवर बाद केकेआर स्कोर 141/6 है। रसेल 25 गेंदों में 38 और कमिंस 9 गेंदों में 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
 

Apr 29, 2021  |  08:57 PM (IST)
दिनेश कार्तिक ने सस्ते में खोया विकेट

केकेआर को छठा झटका दिनेश कार्तिक के रूप में लगा। कार्तिक से टीम को अच्छे फिनिश की उम्मीद थी, लेकिन वह महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका और 1 छक्का लगाया। कार्तिक को अक्षर पटेल ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। उनका विकेट 109 के कुल स्कोर पर गिरा। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 112/6 है। आंद्रे रसेल (16*) और पैट कमिंस (3*) बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

Apr 29, 2021  |  08:48 PM (IST)
कोलकाता ने 15 ओवर में बनाए 95 रन

पांच विकेट गिरने के बाद आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक कोलकाता की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। रसेल 14 गेंदों में और कार्तिक 6 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और कोलकाता का स्कोर 95 हो गया है। 

Apr 29, 2021  |  08:39 PM (IST)
अर्धशतक से चूके शुभमन गिल

कोलकाता का पांचवां विकेट सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के तौर पर गिरा। टिककर बल्लेबाजी कर गिल अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 38 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। उन्हें आवेश खान ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। गिल ने लांग ऑन के ऊपर से गेंद को छक्के के लिए भेजना चाहा, लेकिन स्टीव स्मिथ ने कैच लपक लिया। वह 82 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। वहीं, रसेल 8 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
 

Apr 29, 2021  |  08:28 PM (IST)
शून्य पर आउट हुए मॉर्गन और नरेन

ललित यादव ने 11वें ओवर में केकेआर को दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान इयोन मॉर्गन और चौथी गेंद पर सुनील नरेन का शिकार किया। दोनों ने शून्य पर ही अपना विकेट गंवा दिया। मॉर्गन ने कवर के ऊपर से बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टीव स्मिथ को कैच थमाया। वहीं, नरेन गुड लेंथ गेंद पर ड्राइव लगाने के चक्कर में बोल्ड हो गए। 11 ओवर दिल्ली का स्कोर 75/4 है। शुभमन गिल (39*) और आंद्रे रसेल (0*) क्रीज पर हैं। 

Apr 29, 2021  |  08:20 PM (IST)
बड़ी पारी नहीं खेल पाए राहुल त्रिपाठी

केकेआर को दूसरा झटका राहुल त्रिपाठी के रूप में लगा। नितीश राणा के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए त्रिपाठी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 17 गेंदों में 19 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके मारे। त्रिपाठी को मार्कस स्टोइनिस ने पवेलियन की राह दिखाई। वह 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जमाना चाहते थे, लेकिन डीप कवर पर ललित यादव को कैच थमा बैठे। उनका विकेट 69 के कुल स्कोर पर गिरा। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 44 रन की साझेदारी की। 10 ओवर बाद केकेआर का स्कोर 73/2 है। गिल ने 30 गेंदों में 37 रन बना लिए हैं। 

Apr 29, 2021  |  08:12 PM (IST)
8  ओवर बाद केकेआर का स्कोर 58/1

कोलकाता ने पचासा बना लिया है। केकेआर ने 43 गेंदों में 50 रन पूरे किए। शुभमन गिल 26 गेंदों में 33 और राहुल त्रिपाठी 10 गेंदों में 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 8 ओवर बाद चेन्नई का स्कोर 58/1 पर पहुंच गया है। 

Apr 29, 2021  |  08:04 PM (IST)
पावर प्ले में पचासे के करीब केकेआर

कोलकाता की टीम पावर प्ले में पचासे के करीब पहुंच गई। शुरुआती 6 ओवर का खेल होने के बाद केकेआर का स्कोर 45/1 है। शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 23 और राहुल त्रिपाठी ने 5 गेंदों में 6 रन बनाए हैं।