Cabinet Portfolio- मंत्रियों को बांटे गए मंत्रालय- जानिए किसको क्या मिला, गृह मंत्री अमित शाह नया मंत्रालय भी देखेंगे
PM Modi New Cabinet: केंद्र की मोदी सरकार में नए कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री शामिल किए गए हैं. मोदी कैबिनेट विस्तार में 43 नए मंत्रियों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है.
PM Modi New Cabinet: केंद्र की मोदी सरकार में नए कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री शामिल किए गए हैं. मोदी कैबिनेट विस्तार में 43 नए मंत्रियों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. मोदी सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 77 पहुंच गई है. हालांकि, कैबिनेट विस्तार से पहले कुछ बड़े फेरबदल कर किए गए. मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य और रासायनिक उर्वरक मंत्रालय दिया गया है. इसके अलावा फेरबदल से पहले बनाए गए मंत्रालय की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमोत शाह को दी गई है.
किसको कौन सा मंत्रालय
कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
2. अमित शाह- गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री
3. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
4. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री
5. नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि और किसान कल्याण मंत्री
6. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्री
7. अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामलों के मंत्री
8. स्मृति जुबिन ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री
9. पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और जनता मंत्री वितरण और कपड़ा मंत्री
10. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री, कौशल विकास मंत्री और उद्यमिता
11. प्रल्हाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, खान मंत्री
12. नारायण तातू राणे- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (MSME)
13. सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री
14. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
15. डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
16. गिरिराज सिंह- ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री
17. ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्री
18. रामचंद्र प्रसाद सिंह- इस्पात मंत्री
19. अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्री और संचार मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्री प्रौद्योगिकी
20. पशुपति कुमार पारस- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
21. गजेन्द्र सिंह शेखावत- जल शक्ति मंत्री
22. किरण रिजिजू- कानून और न्याय मंत्री
23. राज कुमार सिंह- विद्युत मंत्री, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री
24. हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, आवास और शहरी मामलों के मंत्री
25. मनसुख मंडाविया- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्री
26. भूपेंद्र यादव- पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री, श्रम और रोजगार मंत्री
27. डॉ. महेंद्र नाथ पांडे- भारी उद्योग मंत्री
28. पुरुषोत्तम रूपाला- मत्स्य पालन, पशुपालन मंत्री
29. जी. किशन रेड्डी- संस्कृति मंत्री;, पर्यटन मंत्री, उत्तर पूर्वी विकास मंत्री
30. अनुराग सिंह ठाकुर- सूचना और प्रसारण मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री.
कैबिनेट की बैठक कल
कल शाम (गुरुवार) 7 बज मंत्रिपरिषद की बैठक है. बैठक में सरकार के फोकस और आगामी 2.5 साल का कैसा कार्यकाल रहेगा इसकी ब्रीफिंग की जाएगी. इससे ठीक पहले कल शाम (गुरुवार) 5 बजे कैबिनेट बैठक भी है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
11:01 PM IST